Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार में नौकरी का पिटारा खुल गया है बिहार सरकार लगातार सभी डिपार्टमेंट में भर्ती निकल रहे हैं। एक बार फिर से बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
इस भर्ती का इंतजार काफी लंबे समय से छात्रों के द्वारा किया जा रहा था लेकिन अभी इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। विभाग की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदक को सलाह दी जाती है कि समय से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न कर लें, आवेदक से जुड़ी तमाम जानकारी नीचे बताई जा रही है।
Bihar Police SI Recruitment 2025: Overview
पदों का नाम – दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर
पदों की संख्या 1799
विज्ञापन संख्या 05/2025
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 26 सितंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवार के लिए ₹100
आधिकारिक वेबसाइट – bpssc.bihar.gov.in
Bihar Police SI Recruitment 2025: उम्र सीमा
बिहार पुलिस SI रिक्रूटमेंट 2025 में आयु सीमा 1 अगस्त 2025 से लागू रहेगी, उम्र सीमा निम्नलिखित है –
- न्यूनतम उम्र – 20 वर्ष
- अधिकतम उम्र – 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष के लिए )
- अधिकतम आयु – 40 वर्ष (अनारक्षित महिला के लिए )
- अधिकतम आयु- 40 वर्ष (बीसी/ईबीसी/ पुरुष महिला के लिए )
- अधिकतम आयु – 42 वर्ष (एससी-एसटी पुरुष महिला )
बिहार बीपीएसएससी ने उम्र सीमा में बिहार पुलिस SI के पद पर छूट भी प्रदान करती है इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Bihar Police SI Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2025 में आवेदक के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, जो कि इस प्रकार से है –
- अभी तक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययन कर रहे छात्र इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होंगे।
Bihar Police SI Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
- बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2025 में चयन प्रक्रिया निम्नलिखित स्टेप से होंगे –
- प्रारंभिक परीक्षा:- इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, यह परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करती है
- मुख्य परीक्षा:- मुक्त परीक्षा में वर्णनात्मक प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं जिसमें हिंदी ,गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और इतिहास तथा बिहार के संस्कृत से जुड़ी प्रश्न शामिल रहते हैं।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):- इस परीक्षा में फिटनेस टेस्ट किया जाता है।
- दस्तावेज़ सत्यापन:- इस परीक्षा में आवेदक के शैक्षणिक प्रमाण पत्र पहचान पत्र और उन सभी दस्तावेज की जांच की जाती है।
- अंतिम चयन सूची:- उपरोक्त सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवार की मेरिट सूची तैयार की जाती है और यही फाइनल मेरिट सूची होता है।
Bihar Police SI Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2025 में ऑनलाइन घर बैठे आवेदन नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कर सकते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –
- आवेदक को सबसे पहले बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट बीपी bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- उसके बाद New Registration पर क्लिक करें।
- उसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवश्यक सभी जानकारी को सही-सही भरें।
- उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन प्रक्रिया संपन्न करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Bihar Police SI Recruitment 2025: FAQs
- Q1. बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगी?
- उत्तर: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है।
- Q2. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
- उत्तर: बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in है।